{"_id":"64da7685965b3f8a0404c174","slug":"partition-horrors-celebrated-as-memorial-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2682-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्मृति दिवस के रूप में मनाई विभाजन विभीषिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्मृति दिवस के रूप में मनाई विभाजन विभीषिका
Tue, 15 Aug 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार को भारत के विभाजन तिथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित किया गया। इसके तहत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। मौन जुलूस निकाला और संगोष्ठी आयोजित की।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार सुबह शहर के गैस चौराहा स्थित शहीद दामोदरदास पार्क पर एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने भारत के उन वीर सपूतों को नमन किया, जिन्होंने विभाजन की विभीषिका झेली। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन यात्रा आरंभ की। यह यात्रा गैस चौराहा से स्टेशन रोड होते हुए थाना सुनगढ़ी, गांधी स्टेडियम, गौहनिया चौराहा से पीलीभीत बारात घर पहुंची।
यहां संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी में विभाजन विभीषिका दिवस पर भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करके एकता, सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत के वीर सपूतों को याद किया गया। इस अवसर पर एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ,विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल आदि मौजूद रहे।