{"_id":"858363c5cce36b9d0e0d7b42387e5466","slug":"parents-to-palyon-create-cultured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता पाल्यों को बनाएं संस्कारवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता पाल्यों को बनाएं संस्कारवान
पीलीभीत
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री भागवत कथा प्रचार मंडल के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सातवें दिन विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई, जिसमें जनपद के अलावा उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
न्यूरिया बंगाली कॉलोनी के नीमतला स्थल पर 22 जनवरी से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ था। अंतिम दिन वृंदावन से आईं साध्वी रमा मंजरी ने अपने प्रवचन में कहा कि आधुनिकता के इस युग में कुरीतियां तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर नौजवान पीढ़ी इन कुरीतियों का शिकार होती जा रही है। इसके पीछे कहीं न कहीं उनमें संस्कारों की कमी ही मुख्य वजह है। कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपने पाल्यों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उसे संस्कारवान बनाना चाहिए। इससे वह नित नई ऊंचाइयां तो चढ़ेगा ही, साथ ही परिवार में खुशहाली भी आएगी। उन्होंने भागवत कथा श्रवण से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। उधर, दोपहर बाद भंडारा हुआ, रानी कॉलोनी, माला कॉलोनी, खरगापुर, कानपुर कॉलोनी, मुख्तार कॉलोनी, भरतपुर, शक्ति फार्म समेत उत्तराखंड से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।