फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Parents protest

फीस जमा न करने पर स्कूल ने बच्चों को ऑनलाइन ग्रुप से हटाया, अभिभावकों का हंगामा

Fri, 07 Aug 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Parents protest
पूरनपुर। लॉकडाउन की फीस जमा न होने पर कस्बे के अंग्रेजी मीडियम के एक स्कूल के प्रबंधन ने अपने यहां पंजीकृत बच्चों को ऑनलाइन ग्रुप से हटा दिया। विरोध में अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा काटा। अभिभावकों ने बच्चों को दोबारा ग्रुप से जोड़ने की मांग की। काफी देर बाद जब प्रबंधक नहीं आए तो अभिभावकों ने डीएम से फोन पर शिकायत की। डीएम का निर्देश मिलने के बाद एसडीएम और नायब तहसीलदार स्कूल पहुंचे। तब तक स्कूल प्रबंधक वहां से जा चुके थे। एसडीएम ने स्कूल प्रबंधक को अपने दफ्तर में तलब किया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते स्कूल- कॉलेज बंद चल रहे हैं। बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन लॉकडाउन के समय की फीस के भुगतान के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। ऐसे में फीस जमा न करने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। इसे लेकर अभिभावकों में रोष है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अभिभावकों ने कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। अभिभावक बच्चों को दोबारा ऑनलाइन ग्रुप से जोड़ने की मांग कर रहे थे। अभिभावकों के बहुत देर तक हंगामा के बाद भी प्रबंधक उनसे बातचीत करने नहीं आए। गुस्साए अभिभावकों ने डीएम से फोन पर शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह फौरन स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रबंधक उनसे भी नहीं मिले। इंतजार के बाद दोनों अफसर वापस चले गए। स्कूल प्रबंधक ने मोबाइल पर एसडीएम के सामने अपना पक्ष रखने की कोशिश की। एसडीएम ने प्रबंधक को अपने कार्यालय तलब किया है। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्कूल प्रबंधक से बात हो गई है। फीस जमा न होने पर ग्रुप से हटाए गए बच्चों को शीघ्र ही ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा से किसी बच्चे को नहीं रोका गया है। वेतन न मिलने से कुछ शिक्षकों ने पढ़ाने से मना कर दिया था। शिक्षकों ने ही फीस देेने वाले बच्चों का ग्रुप बनाया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी बच्चे को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं किया गया है। फीस माफी को लेकर सरकार के निर्देशों का पालन किया जाएगा। - फादर चिनप्पन, स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed