फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Parents including two innocent daughters died after being hit by a truck

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आने से दो मासूम बेटियों समेत माता-पिता की मौत

Mon, 19 Dec 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Parents including two innocent daughters died after being hit by a truck
मृतक पीतराम
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर नोवल शुगर मिल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
एक ही बाइक पर सवार थे चारों लोग
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर नोवल शुगर मिल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने रविवार दोपहर को एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान बाइक सवार गांव परेवा अनूप निवासी प्रीतमराम (26) उनकी पत्नी ईश्वरी देवी (24), चार वर्षीय बेटी नंदनी, डेढ़ वर्षीय बेटी बेबी उर्फ रूबी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
हादसा रविवार अपराह्न करीब दो बजे हुआ। बरखेड़ा के परेवा अनूप गांव निवासी प्रीतमराम 16 दिसंबर को पत्नी ईश्वरी देवी व दोनों बेटियों के साथ अमरिया के गांव सुश्वार में साढ़ू मुकेश के यहां गए थे। रविवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी और दो बेटियां थीं। रास्ते में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा कस्बे से पहले नोवल शुगर मिल के पास पीछे से आ रहे गेहूं से भरे ट्रक ने एकाएक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान बाइक सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। इसमें प्रीतमरात, उनकी पत्नी और बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। छोटी बेटी को लोगों ने सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भी चालक रुका नहीं और ट्रक लेकर भागने लगा। इस पर कई लोगों ने ट्रक का पीछा कर करीब एक किलोमीटर आगे जाकर उसे पकड़ लिया। ट्रक व चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से शवों की शिनाख्त करा सकी। इसके बाद परिजन को सूचना भेजी गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसओ दयवीर सिंह ने बताया कि ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक कौशर अली निवासी नौगवा पकडिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक सरकारी राशन कोटेदारों के यहां उतारने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ईश्वरवती

मृतक ईश्वरवती

 

मृतक नंदनी

मृतक नंदनी

 

मृतक रुबी

मृतक रुबी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed