{"_id":"670c1183d3c5f2c97e0bd447","slug":"parashuram-dialogue-play-staged-in-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124007-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में परशुराम संवाद की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में परशुराम संवाद की लीला का मंचन
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर रामलीला में परशुराम संवाद लीला का मंचन करते कलाकार।स्रोत:नाटक कंपनी
Link Copied
पूरनपुर। रामलीला मेले में रविवार को परशुराम संवाद लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
नाटक कंपनी के कलाकारों ने मंचन के दौरान दिखाया कि धनुष टूटने पर उसकी आवाज सुनकर परशुराम राजा जनक के दरबार में पहुंच गए। वहां पर क्रोधित होते हुए धनुष तोड़ने वाले की जानकारी राजा जनक से मांगी। राजा जनक, धनुष श्रीराम के तोड़ने की जानकारी देते है। इस पर परशुराम के क्रोधित होने पर लक्ष्मण-परशुराम संवाद होता है। बाद में परशुराम श्रीराम को एक धनुष देकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने को कहते है।
श्रीराम धनुष पर बाण चढ़ा देते है। इस पर परशुराम को श्रीराम के अवतार होने की जानकारी होती है। परशुराम श्रीराम से अपने अंहकार को समाप्त करने की बात कहते हुए तपस्या के लिए महेंद्रनगर पर्वत चले जाते है। नाटक कंपनी के मालिक राधाकृष्ण राय ने बताया कि सोमवार को रामलीला मेले में श्रीराम-सीता विवाह की लीला का मंचन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।