{"_id":"668d2851983e9dd321035ff7","slug":"panic-spread-among-villagers-due-to-crocodile-entering-mataina-pond-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119177-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मटैना के तालाब में मगरमच्छ आ जाने से ग्रामीणों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मटैना के तालाब में मगरमच्छ आ जाने से ग्रामीणों में फैली दहशत
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव मटैना के तालाब में मगरमच्छ आ जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
गांव मटैना में प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में सोमवार की रात बाढ़ का काफी पानी आ गया। इसी पानी के साथ तालाब में एक मगरमच्छ भी आ गया। मंगलवार को सुबह जब गांव के कुछ लोग इस तालाब पर अपने पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने गए तो उन्होंने तालाब के किनारे मगरमच्छ देखा।
ग्रामीणों को देखकर मगरमच्छ तालाब में चला गया। जरा देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर भी मगरमच्छ बाहर नहीं निकला। मगरमच्छ के तालाब में आ जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अब ग्रामीणों ने इस तालाब में अपने पशुओं को पानी पिलाना और नहलाना बंद कर दिया है।
ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय में फोन पर सूचना दे दी है। बावजूद इसके वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई, जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है। इस बावत रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।