फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panic due to tiger movement around Jatpura and Abhaypur Rudrapur

जंगल से बाहर जटपुरा और अभयपुर रुद्रपुर के आसपास में बाघ की चहलकदमी, डर रहे किसान

Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Panic due to tiger movement around Jatpura and Abhaypur Rudrapur
पूरनपुर। हरीपुर जंगल से निकलकर आए बाघ की गांव जटपुरा और अभयपुर रुदपुर की सीमा में चहलकदमी देखी जा रही है। इससे किसान खेतों में आने जाने से डर रहे हैं। जंगल के रास्ते से वध को लाई जा रहे प्रतिबंधित पशु की सूचना पर मौके पर हरीपुर चौकी इंचार्ज की बाइक के सामने भी शुक्रवार को बाघ आ गया। इसके अलावा गश्त कर रही कोतवाली पुलिस के वाहन के सामने बाघ आ गया था। रविवार को भी बाघ एक गांव के धार्मिक स्थल के समीप घूमने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

हरीपुर जंगल से सटा हुआ गांव जटपुरा और कुछ दूरी पर गांव अभयपुर रुदपुर है। पिछले कई दिनों से बाघ अक्सर जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच जाता है। बीस दिन पहले गांव जटपुरा के समीप खेतों में घूम रहे बाघ को देखकर कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। इसके बाद बाघ गांव रुदपुर के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में देखा गया। बाघ ने एक छुट्टा पशु को भी अपना निवाला बनाया था। इसके बाद बाघ जंगल में चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जंगल के रास्ते हत्या को लाए जा रहे गोवंश की सूचना पर हरीपुर चौकी इंचार्ज बाइक से जंगल की ओर निकले। रास्ते में बाघ ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके अलावा कोतवाली से गश्त को जटपुरा क्षेत्र में गई पुलिस टीम ने भी जटपुरा से एक कच्चे रास्ते पर जाते और आते समय बाघ देखा था। हरीपुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि रविवार को बाघ अभयपुर रुदपुर के पास एक धार्मिक स्थल के समीप होने की जानकारी कुछ लोगों ने दी थी। लोगों को बाघ की चहल कदमी पर सतर्क रहने को कहा गया। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बाघ की तीन दिन से लोकेशन न मिलने की जानकारी दी। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अयूब हसन ने बताया कि दो, तीन दिन से बाघ की लोकेशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed