{"_id":"62d7022836a3c7141853cd4a","slug":"panic-due-to-movement-of-tiger-in-bilsanda-and-leopard-in-amaria-pilibhit-news-bly4918934170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा में बाघ और अमरिया में तेंदुए की चहलकदमी ने बढ़ाई किसानों की धड़कने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलसंडा में बाघ और अमरिया में तेंदुए की चहलकदमी ने बढ़ाई किसानों की धड़कने
विज्ञापन
गांव मरौरी खास में मिले बाघ के पगचिह्न। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा/अमरिया। जंगल से बाहर बाघ और तेंदुए की सक्रियता बढ़ती जा रही है। बिलसंडा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से किसान परेशान है। अमरिया क्षेत्र में तेंदुओं की वजह से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।
बिलसंडा जंगल से बाहर मरौरी खास गांव की सीमा में बाघ की चहलकदमी लगातार जारी है। मंगलवार को फसल में पानी लगाने के लिए खेत की ओर पहुंचे किसान दिलबाग सिंह उर्फ गप्पू ने बाघ के पगचिह्न देखे तो दहशत फैल गई। डर के चलते किसान तुरंत वहां से घर लौट आया। इसकी सूचना वन विभाग को देने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि इस समय खेतों की ओर जाना आना अधिक हो रहा है। बाघ की मौजूदगी के बाद भी विभाग गंभीर नहीं हो रहा, जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है। वन दरोगा राधे श्याम ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।
अमरिया। सूरजपुर गांव की आबादी के निकट तेंदुए की चहलकदमी कई दिनों से जारी है। मंगलवार को किसान परमवीर सिंह पैरी के खेत में खड़ी फसल में खाद डालते समय अचानक मजदूर के सामने तेंदुआ आ गया। इससे मजदूर के पसीने छूट गए। हिम्मत कर शोर शराबा करने पर तेंदुआ गन्ने के खेत की ओर चला गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मौका मुआयना कर पगचिह्न देखे। क्षेत्रीय वन दरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए। वहीं सरैंदा पट्टी क्षेत्र में भी मादा तेंदुए की दो शावकों के साथ चहलकदमी देखी जा रही है। मंगलवार को पट्टी निवासी जीशान मंसूरी ई रिक्शा लेकर जहानाबाद से मिलकपुर होकर पट्टी लौट रहे थे। मिलक मोड़ के पास गन्ने के खेत से अचानक दो शावक ई-रिक्शा के निकट से होकर दूसरे खेत में घुस गए। ई-रिक्शा में सवार ग्राम प्रधान पट्टी तरन्नुम जहां सहम गई। लगातार चहलकदमी देखे जाने से इलाके में दहशत है।