फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panic due to crocodile in the lake of Gomti origin

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल की झील में मगरमच्छ से दहशत

Wed, 25 Sep 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Panic due to crocodile in the lake of Gomti origin
गोमती उद्गम स्थल की झील से निकलकर बाहर बैठा मगरमच्छ। स्रोत: गोमती भक्त
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल की झील में तीन माह से मगरमच्छ की मौजूदगी होने से दहशत है। गोमती भक्तों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बाद भी वन विभाग की ओर से गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा में स्थित गोमती उद्गम स्थल की मुख्य झील के अलावा दो अन्य झील हैं। इनमें मछलियों के अलावा कछुओं की कई प्रजातियां प्रवास करती हैं। जलीय जीव उद्गम स्थल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। तीन माह पूर्व से उद्गम स्थल की झील में एक मगरमच्छ की मौजूदगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

जिससे सिर्फ श्रद्धालुओं में दहशत है बल्कि जलीय जीवों के लिए भी खतरा है। ट्रस्ट के सदस्य निर्भय सिंह का कहना है कि मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर वन विभाग को सूचित कर दिया गया, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उद्गम स्थल के आरती सेवक शक्ति सिंह का कहना है कि मगरमच्छ की मौजूदगी जलीय जीवों के अलावा श्रद्धालुओं के लिए भी खतरा बनी हुई है। कई श्रद्धालु गोमती झील में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed