फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayati Raj Department will preserve the heritage of the Panchayat

Pilibhit News: पंचायत की धरोहरों का संरक्षण करेगा पंचायती राज विभाग

Sat, 14 Mar 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 14 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Department will preserve the heritage of the Panchayat
पीलीभीत। गांवों की प्राचीन धरोहरों का संरक्षण अब पंचायती राज विभाग करेगा। विभाग ने इनका विवरण जुटाना भी शुरू कर दिया है। इसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिले के 1433 राजस्व गांवों की धरोहरों का विवरण एकत्र किया जाना है।
विज्ञापन


शासन ने गांवों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से मेरा गांव-मेरी धरोहर योजना शुरू की है। लोग अपनी लोक संस्कृति, गांव, माटी, मेला और स्थलों को बेहतर ढंग से जान सकें। योजना के तहत जिले के सभी राजस्व गांवों के प्राचीन मंदिरों, लोककला, पारंपरिक खेती पद्धति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों, मेलों समेत अन्य विरासतों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में पंचायती राज विभाग के माध्यम से इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे कर प्रमुख धरोहरों का विवरण एकत्र किया जा रहा है। साथ ही सत्यापन करने के बाद इन जानकारियों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
जिले की 1433 गांवों में 844 का डाटा हुआ अपलोड

जिले में करीब 1433 राजस्व गांव हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 844 गांवों का डाटा विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। करीब 589 ग्राम सभाओं में भी इनका डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक डिजिटल दस्तावेजीकरण के माध्यम से न केवल गांवों की पहचान बढ़ेगी, बल्कि संरक्षण और सुंदरीकरण के प्रयासों को भी गति मिल सकेगी।



वर्जन
योजना के तहत जनपद के राजस्व गांवों की विस्तृत प्रोफाइल तैयार कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अब तक करीब 844 गांवों को डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। शेष गांवों का डाटा भी जल्द अपलोड कर दिया जाएगा।- रोहित भारती, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed