फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   panchayat

पंचायत वार्डों का शुरू हुआ परिसीमन

Fri, 27 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 27 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
panchayat
नवंबर से पहले होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव इस बार नए परिसीमन के अनुसार प्रस्तावित हैं। इसके लिए पिछले दिनों ग्राम पंचायतों का पुनर्निर्धारण और परिसीमन किया गया था, जिससे ग्राम पंचायतों की संख्या 599 से बढ़कर 721 हो गई थी। इसके बाद जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्डों का निर्धारण जिले की जनसंख्या के हिसाब से किया गया। इस पुनर्निर्धारण में सभी पंचायत वार्डों की संख्या तय होने के बाद उनकी सीमाएं तय की जा रही हैं। इसके लिए सबसे पहले ग्राम पंचायत के वार्डों का परिसीमन होगा। एक वार्ड की निर्धारित आबादी के हिसाब से मकानों को चिन्ह्ति किया जाएगा। गांव के सभी वार्डों की सीमाएं तय होने के बाद इन ग्राम पंचायत वार्डों के अनुसार ही क्षेत्र पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्डों के अनुसार ही जिला पंचायत के वार्डों की सीमाएं तय की जाएंगी। इसके लिए डीपीआरओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम पंचायत/ ग्राम विकास अधिकारियों को प्रपत्र उपलब्ध कराकर परिसीमन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पंचायत वार्डों का पुनर्निर्धारण होने के बाद अब परिसीमन कराया जाना है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तीन अप्रैल तक सूची को अंतिम रूप देकर शासन को भेजा जाना है।
विज्ञापन

- बीपी सक्सेना, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed