फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat elections

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां शुरू

Mon, 08 Jun 2015 10:31 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 08 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की आहट शुरू होते ही पुलिस महकमें ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव सेल गठित कर पुलिस लाइंस स्थित एक भवन पर इसका दफ्तर खोल दिया गया। एएसपी सुधीर कुमार सिंह को चुनावी तैयारियों का नोडल अधिकारी बनया गया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव अक्तूबर माह में होने की संभावना है। चुनावी तैयारियों के लिए पुलिस लाइंस स्थित एक भवन पर चुनाव सेल दफ्तर खोला गया।  इसका प्रभारी सीओ बृजवीर सिंह और नोडल अधिकारी एएसपी सुधीर कुमार सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर सुदर्शन सिंह कटोक्ष व एक हेड कांस्टेबल व चार सिपाही भी तैनात चुनाव सेल में तैनात किए गए हैं।  नोडल अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि जिले में पहले 599 ग्राम पंचायतें थी।
विज्ञापन


इस बार 122 नई ग्राम पंचायतें और बढ़ गईं हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों को चिन्हित करने के लिए जो मानक तय किए गए हैं। उसमें संभावित प्रत्याशियों की छवि, पुराने झगड़े और जातिगत आंकड़ों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि हर थाने पर चुनाव सेल गठित किया गया है। इसमें एक एसआई व एक सिपाही को नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पर गठित चुनाव सेल प्रतिदिन की थाना स्तर पर की गई चुनाव संबंधी कार्रवाई जिला चुनाव सेल को भेजेंगे। सभी थानेदारों को संभावित प्रत्याशियों की सूची और उनकी छवि आदि की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा ऐसे लोग जो चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ सकते हैं। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed