फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat department became aware of cleanliness after outbreak of fever

Pilibhit News: बुखार का प्रकोप होने के बाद पंचायत विभाग को आई सफाई की सुध

Fri, 01 Sep 2023 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 01 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panchayat department became aware of cleanliness after outbreak of fever
दियूरिया खुर्द में अपने सामने सफाई कराते डीपीआरओ । संवाद
बिलसंडा। क्षेत्र के कई गांवों में बुखार का प्रकोप होने के बाद पंचायत विभाग को सफाई की सुध आ गई है। शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो गांवों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। खुद खड़े होकर साफ-सफाई कराई। कहा, निरीक्षण के दौरान गावों में गंदगी मिलने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव बिलहरा और दियूरिया खुर्द में निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ सतीश कुमार ने अपने सामने सफाई कराई। यहां तैनात सचिवों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। पानी के निकास की व्यवस्था कराई जाए। गांव में तैनात सफाईकर्मी रोज रास्तों और नालियों की साफ-सफाई करें। गांव दियूरिया खुर्द में स्कूल का हैंडपंप खराब होने और पानी का निकास न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

मानपुर में गायब मिली सफाई कर्मी, नोटिस जारी
डीपीआरओ को गांव मानपुर के निरीक्षण में सफाईकर्मी गायब मिली। उसे नोटिस जारी किया है। निर्माणाधीन पंचायत भवन का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed