{"_id":"665386f21f3736a73b00ffb4","slug":"panch-kundiya-gayatri-mahayagya-begins-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116952-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
विज्ञापन
गांव लाह में निकाली गई कलश यात्रा । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गांव लाह में पांच दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में कई महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
गांव लाह के देवीस्थान परिसर में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। जो देवीस्थान से शुरू होकर गांव की गलियों में धूमकर देवीस्थान परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। गायत्री महायज्ञ में 29 मई को शाम दीप यज्ञ और 30 मई को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कलश यात्रा में टोली नायक लालता प्रसाद शास्त्री, रामऔतार कुशवाह, कालीचरन, दोदराज कुशवाहा, लालाराम मौर्य आदि शामिल हुए। संवाद