फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   palika sadsya resign

पालिका सदस्य ने दिया इस्तीफा

Wed, 18 Feb 2015 11:37 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Wed, 18 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण न हटने से क्षुब्ध नगर पालिका सदस्य शादाब अली ने बुधवार को मंडलायुक्त से मिलकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। हांलाकि उनका त्याग पत्र अभी स्वीकार नहीं किया गया है। मंडलायुक्त ने शिकायत पर कार्रवाई कराने का आश्वासन सदस्य को दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सदस्य शादाब अली ने अपने वार्ड में अतिक्रमण कर एक सड़क को ऊंचा करने की शिकायत नगर पालिका चेयरमैन, ईओ, एसडीएम व डीएम से कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। शिकायती पत्र में अतिक्रमण की वजह से लोगों को आवागमन में असुविधा होने का हवाला दिया गया था। अतिक्रमण न हटने पर सदस्य ने अपने पद से त्याग पत्र देने चेतावनी अफसरों को भेजे पत्र में दी थी। दूसरी ओर नगर पालिका सदस्यों ने सदस्य की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर एक सप्ताह पहले नगर विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर अतिक्रमण हटवाने और अतिक्रमण न हटने पर बोर्ड के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। नगर पालिका सदस्य शादाब अली ने शिकायत पर कार्रवाई न होने और आरोपी पर धमकाने से क्षुब्ध होकर बुधवार को बरेली में मंडलायुक्त से मिलकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। सदस्य ने मोबाइल पर बताया कि मंडलायुक्त ने शिकायत पर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सड़क को बगैर स्वीकृत के ऊंचा कर बना लिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। सदस्य की शिकायत उचित है। इसको लेकर उन्होंने भी अपने स्तर से ईओ को निर्देश दिए, लेकिन अतिक्रमणकारी से मिली भगत के चलते अतिक्रमण को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैनम प्रदीप जायसवाल लल्लन।

सड़क नीची होने से पानी भरता था। सदस्य को समझाने का प्रयास किया गया। सड़क निर्माण का वर्क आर्डर भी कर दिया गया है। इससे पूरी सड़क एक बराबर ऊंची हो जाएगी। एसडीएम के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी की गई। किसी ने आपत्ति नहीं की।
सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed