फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   palika

कार्यों में रुचि न लेने पर ईओ पर बरसे सदस्य

Thu, 21 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 21 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
palika
नगरपालिका सभागार में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में शहर के जर्जर हो चुके ऐतिहासिक चार दरवाजों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा गया। ईओ अरुणमणि त्रिपाठी ने जेई से ऐतिहासिक दरवाजों समेत घंटाघर आदि का स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। सदस्य अनूप कुमार ने ईओ पर बैठक में न आने का आरोप लगाया। इसी बीच अन्य सदस्यों ने भी ईओ पर कार्यों में रुचि न लेने की बात कहते हुए शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। सदस्य कंचन सक्सेना ने सीवर पंप की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने और मनोज कुमार ने शहर में फैले अतिक्रमण और पार्कों के आसपास हुए अतिक्रमण को न हटाने पर नाराजगी जताई।  सदस्य सुभाष ने सभागार में सीसी कैमरे लगवाने की मांग की। बैठक में जेई हरीश कुमार, सदस्य अनूप कुमार, देवी सिंह, वेदप्रकाश, सुभाष सोनकर, कंचन सक्सेना, मंजू जायसवाल, उमा मिश्रा, मनोज कुमार, इकबाल हजरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


होर्डिंग ठेके पर भी हुआ बवाल
सदस्यों ने होर्डिंग प्रचार प्रसार ठेकेदार पर बिना नोटिस होर्डिंग हटाने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। ठेकेदार की ओर से एग्रीमेंट न कराने का खुलासा होने पर सदस्यों ने जमकर बवाल किया। ठेकेदार को पांच घंटे के स्थान पर मात्र एक घंटे के लिए जेसीबी मशीन देने की बात सामने आने पर भी सदस्य उखड़ पड़े और मामले की जांच ठेका निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

टैक्स वसूली में घपले का लगाया आरोप
सदस्य अनूप कुमार ने एक ही नंबर की रसीद से दो-दो जगह टैक्स वसूली करने का आरोप लगाया। वहीं सभासद देवी सिंह स्वकर प्रणाली की प्रक्रिया के दौरान टैक्स वसूली होने पर आपत्ति जताई। ईओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने मांगा प्रस्ताव
राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने जामा मस्जिद के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराने के आग्रह पर शासन ने नगरपालिका बोर्ड के माध्यम से 50 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। सदस्यों ने जामा मस्जिद के साथ अन्य ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार कराने की बात कही।सिंधी समाज की ओर से गौहनिया चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने के आग्रह पर सदस्यों ने हामी भरी।


ये प्रस्ताव हुए पास
- ऐतिहासिक चार दरवाजों का होगा जीर्णोद्वार
- सभासद कक्ष का होगा निर्माण
- नगर पालिका भवन की भी होगी मरम्मत
- सभागार में लगेंगे सीसी कैमरे
- बैठक में न आने वाले कर्मचारियों का कटेगा वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed