{"_id":"6bfd7607e9174e1a45a547e8ad3d427b","slug":"palika-board-ki-baithak-me-hangama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
पीलीभीत।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका बोर्ड की बैठक मेें सदस्यों ने चेयरमैन पर विकास न कराने का
विज्ञापन
आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डलावघर के लिए जमीन खरीद को क्रय समिति का गठन
किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों को वर्दी देने और शहीद रामस्वरूप पार्क
का जीर्णोद्धार कराने का भी निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों की सहमति मिलने
पर अध्यक्ष ने जेई को एस्टीमेट बनाकर बोर्ड के समक्ष रखने के निर्देश दिए।
पालिका सभागार में बुधवार को चेयरमैन प्रभात जासयवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। गत बैठक की पुष्टि के बाद डलावघर के लिए भूमि क्रय करने पर विचार हुआ। भूमि की खरीद क्रय समिति के जरिए कराने का निर्णय लिया गया। इस बीच प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने का मामला उठाते हुए सदस्य कुश कुमार वर्मा ने प्रकाश प्रभारी प्रमोद कुमार पर सदस्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
इस पर ईओ अरुण मणि त्रिपाठी ने प्रकाश प्रभारी को कराए गए कार्यों का सत्यापित कराने के निर्देश दिए। कंचन सक्सेना ने 30 पोलों पर स्ट्रीट लाइट न होने की बात कही। इस पर प्रकाश व्यवस्था के लिए उपकरण खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया।
वार्डों में विकास न कराने का आरोप चेयरमैन पर लगाते हुए सदस्य गोकुल प्रसाद, कुश कुमार, सुभाष सोनकर आदि ने खड़े होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अलाव की सूचना मांगने पर ईओ ने सप्ताह भर के भीतर सभी सदस्यों को सूचना देने के निर्देश दिए।
सेंट एलायसियस कॉलेज रोड पर अधूरा नाला निर्माण पूरा न होने और उसी ठेकेदार को दूसरे नाले का टेंडर देने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। सदस्य सुभाष सोनकर ने दूसरे वार्डों की तुलना करते हुए भेदभाव करने का आरोप लगाया। इसको लेकर कुश कुमार और सुभाष भिड़े गए।
बैठक में पूर्व चेयरमैन हरीओम अग्रवाल की पत्नी, सदस्य मोहन स्वरूप के भाई और मनोज कुमार के चाचा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओम चौहान, जेई पदम सिंह, सदस्य अनूप कुमार, पुष्पा उपाध्याय, देवी सिंह, इकबाल हजरत, मनोज कुमार, महेंद्रपाल, मंजू जायसवाल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।