फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement will start from tomorrow, officers arrived to inspect the centers

कल से शुरू होगी धान खरीद, केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे अफसर

Fri, 30 Sep 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:29 AM IST
सार

फोटो-80कल से शुरू होगी धान खरीद, केंद्रोंका निरीक्षण करने पहुंचे अफसर- 161 क्रय केंद्रों पर वारदाना पहुंचना हुआ शुरू- पारदर्शिता के साथ खरीद करने के दिए निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसी पीलीभीत।जिले में धान खरीद शनिवार से शुरू हो रही है।बृहस्पतिवार को केंद्रों पर वारदाना भेजना शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
Paddy procurement will start from tomorrow, officers arrived to inspect the centers
मंडी समिति में बने धान क्रय केंद्र।

विस्तार

161 क्रय केंद्रों पर वारदाना पहुंचना हुआ शुरू
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ खरीद करने के दिए निर्देश
पीलीभीत। जिले में धान खरीद शनिवार से शुरू हो रही है। एडीएम न्यायिक और एआरएमओ ने अन्य अधिकारियों के साथ केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पारदर्शिता के साथ खरीद करने के निर्देश दिए हैं।
धान खरीद के लिए जिले में 161 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल 172 केंद्रों पर खरीद हुई थी। हालांकि प्रशासन की तरफ से बाद में केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ज्यादा केंद्र मंडी परिसर में ही बनाए गए हैं। अभी करीब 65 केंद्र ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को केंद्रों पर वारदाना भेजना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि केंद्रों पर व्यवस्थाएं तीन दिन पहले ही पूरी कर ली जाएं। बृहस्पतिवार को एडीएम न्यायिक सूरज यादव, एआरएमओ विकास चंद्र तिवारी ने पीलीभीत मंडी के केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं देखीं। इसके अलावा बिठौरा के क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया। खरीद में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसानों के पंजीकरण ज्यादा से ज्यादा कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएमओ विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खरीद में कोई गड़बड़ी न हो इस बाबत सख्त निर्देश दिए गए हैं। खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट ली जाएगी।
अभी नहीं आई खरीद नीति
शासन की तरफ से खरीद प्रक्रिया से पहले खरीद नीति जारी की जाती है। इसमें खरीद से जुड़ी बातों को विस्तार से बताया जाता है। खरीद का लक्ष्य भी तय होता है। एआरएमओ ने बताया कि अभी खरीद नीति नहीं आई है। बता दें कि इस बार सामान्य धान का 2040 और ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2060 रुपये निर्धारित किया गया है।

मंडी में शुरू हो गई धान की आवक
मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। नमी ज्यादा होने के कारण अभी किसानों को अच्छी कीमत नहीं मिल पा रही है। पीलीभीत मंडी में बृहस्पतिवार को धान 1625 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं पूरनपुर मंडी में 1525 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। व्यापारियों का कहना है कि अभी 20 से 30 फीसदी तक नमी आ रही है। उम्मीद जताई कि मंडी का भाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed