फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy is being dried by making heaps in front of the procurement centers, farmers are upset

Pilibhit News: खरीद केंद्रों के सामने ही ढेर लगाकर सुखाया जा रहा धान, किसान परेशान

Wed, 23 Oct 2024 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Paddy is being dried by making heaps in front of the procurement centers, farmers are upset
पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों के सामने सुखाने को फैलाया गया धान।संवाद
पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों के सामने ही सुखाने के लिए फैलाए गए धान का भाकियू चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। उनका आरोप है कि इससे किसानों को परेशानी हो रही है। जानकारी पर एसडीएम ने बिक्री को लाए जाने वाले धान को सुखाकर लाने, गीला धान खरीद केंद्रोंं के सामने न सुखाने के निर्देश दिए। आढ़तियों को भी फैलाए गए धान को शीघ्र हटाकर अपनी फड़ों पर ही सुखाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंंडी समिति के अधिकांश धान खरीद केंद्रों के सामने माफिया ने धान के ढेर लगा रखे हैं। कुछ किसानों ने मानक के अनुरूप धान न होने पर भी खरीद केंद्रों के सामने ही सुखाने को उन्हें फैला दिया है। ऐसे मेंं खरीद केंद्रों पर धान लेकर किसान नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों को फैलाए गए धान को हटाए जाने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी समिति के खरीद केंद्रों पर पहुंचे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने खरीद केंद्रों के सामने गलत ढंग से सुखाने को फैलाए गए धान की जानकारी दी। एसडीएम ने इस पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि मंडी में कई आढ़तियों का भी धान सुखाने के लिए फैलाया जाना पाया गया है। इस पर आढ़तियों को अपने फड़ों के आगे ही धान सुखाने को फैलाने की चेतावनी दी गई। खरीद केंद्रों के सामने धान सुखाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। भाकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने बताया कि धान खरीद केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को धान में अधिक नमी होने आदि के बहाने पर लौटाया जा रहा है। धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तब आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed