फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ownership of land will be given to Bengali society

बंगाली समाज को जमीन का दिलाया जाएगा मालिकाना हक

Mon, 21 Feb 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ownership of land will be given to Bengali society
माला कालोनी के दुर्गा मंदिर में बंगाली समुदाय के लोगों को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री शान्तनु - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर रविवार को बंगाली समाज के बीच पहुंचे। उनसे उनकी ही भाषा में सीधा संवाद किया। मुद्दों को सुना और समाधान का भरोसा दिया। माला में रेलवे स्टेशन को हाल्ट बनाए जाने, जमीन का मालिकाना हक न मिल पाने और नागरिकता की अड़चन बताकर कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल ने किए जाने के मामले उठे। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों को उनकी जमीन पर मालिकाना हक दिलाएंगे। जो समस्याएं उनका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

आल इंडिया मतुआ महासंघ के संघाधिपति और केंद्र सरकार के राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने पिपरिया कॉलोनी, माला कॉलोनी, राजा कॉलोनी, न्यूरिया कॉलोनी में बंगाली समुदाय को संबोधित किया। बंगाली समाज के लोग राज्यमंत्री को ठाकुर को आदर्श मानते हैं। उन्होंने बंगाली समुदाय के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। साथ में यह भी बोले कि बंगाली समुदाय को रोजगार भी मिलेगा। डॉ. विधान मित्रा, सुरंजन सरदार, विनय कृष्ण वाला, सुनील हलदार, वर्तमान प्रधान नीतू मित्रा, पूर्व प्रधान रीना सरकार, राजन मंडल, डॉ रमेश , जीवन हलदार, किशोर तरफदार, रूप हलदर, शिबू धरोजा, महादेव, विनय बारोई आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed