फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Overloaded vehicles filled with sugarcane running without reflectors, responsible unaware

Pilibhit News: बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहे गन्ना भरे ओवरलोड वाहन, जिम्मेदार बेखबर

Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles filled with sugarcane running without reflectors, responsible unaware
पीलीभीत में चीनी मिल मार्ग से गुजरती बगैर रिफ्लेक्टर लगी गन्ना भरी ट्रैंक्टर-ट्रॉली।संवाद - फोटो : घंटाघर रोड पर सर्दी में ठिठुरते जाते लोग
पीलीभीत। जिले की सड़कों पर अधिकांश गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली और ट्रक बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग इन वाहनों पर नकेल नहीं कस पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 12:30 बजे शहर में गन्ना तिराहे से चीनी मिल की ओर से जा रहे ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना भरा था। रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। पीछे बंधा लाल कपड़ा नीचे लटक रहा था। इसी समय गुजरी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली भी बिना रिफ्लेक्टर के थी।
विज्ञापन


बैठक में निभाई जा रही औपचारिकताएं
जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की जाती हैं। इसमें गन्ना वाहनों के संचालन के नियम भी बनते है, लेकिन इन्हें धरातल पर नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल प्रशासन भी नहीं देता ध्यान
बिना रिफ्लेक्टर गन्ना वाहनों के प्रवेश पर अगर मिल प्रशासन रोक लगाए, तो इस समस्या का समाधान काफी हद तक किया जा सकता है। इसको लेकर इन्हें निर्देश भी दिए जाते हैं, लेकिन मिल प्रशासन भी इसका ध्यान नहीं रखता है।




नियमों की अनदेखी करने वाले गन्ना वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस से भी कहा गया है। अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed