फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   overbridge

ओवरब्रिज निर्माण पर सामाजिक वानिकी का अड़ंगा

Wed, 20 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 20 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहर के नौगवां चौराहे के पास पीलीभीत बरेली रेलमार्ग पर पड़ने वाले क्रॉसिंग पर पिछले कई वर्षों से ओवरब्रिज बनवाने की मांग चल रही थी। पिछले दिनों इसकी स्वीकृति मिलने के बाद इसका काम उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम को सौंपा गया था। दो दिन पूर्व निर्माण निगम के अधिकारी कर्मचारी सामग्री लेकर यहां पहुंचे। यहां गोदाम में सामग्री रखने के साथ ही अभियंताओं ने ले-आउट के हिसाब से निशान लगाने शुरू किए। ओवरब्रिज के इस निर्माण में 76 पेड़ भी आ रहे हैं, जिन्हें कटवाया जाना है। इसके लिए अभियंताओं ने जब सामाजिक वानिकी से अनुमति मांगी तो विभाग ने पर्यावरण मंत्रालय ने एनजीओ जारी न होने के कारण अनुुमति देने से इंकार कर दिया। ओवरब्रिज निर्माण के काम में अड़ंगा लगने से अभियंता मुश्किल में घिर गए। सूचना पर लखनऊ से अधिशासी अभियंता पीलीभीत पहुंचे। बुधवार को अभियंताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की और सामाजिक वानिकी से लगाई गई रोक की जानकारी दी। डीएम ने उन्हें यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



नौगवां क्रॉसिंग क्षेत्र में 76 पेड़ काटे जाने हैं, जिसके लिए पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी जरूरी है। एनओसी मिलने के बाद ही पेड़ काटे जा सकेंगे।
- आदर्श कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed