फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Outrage over the problems of the city, the District President of the Board of Trade will picket

शहर की समस्याओं को लेकर आक्रोश, धरना देंगे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

Mon, 25 Oct 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the problems of the city, the District President of the Board of Trade will picket
पीलीभीत। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र ने शहर की समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और धरना देने का एलान किया है। उनका कहना है कि अगर दो दिन में नगर पालिका ने समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम नहीं उठाए तो वह 26 अक्तूबर से धरना देंगे। यह धरना दूधिया मंदिर से एकता सरोवर को जाने वाले मार्ग पर कार्नर पर होगा। उनके संगठन से जुड़े व्यापारी धरना स्थल पर आकर सहयोग देंगे। उनका कहना था कि वह अकेले ही आवाज उठाते हैं पर बाद में लोग जुड़ जाते हैं। वह धरने के दौरान नगरपालिका की दुकानों पर हुए अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठाएंगे।
विज्ञापन

ये हैं मुद्दे
- एकता सरोवर से दूधिया मंदिर वाले मार्ग पर कूड़ा ही कूड़ा है। मरे हुए जानवर पड़े हैं। बदबू के मारे निकला मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम लोग टहलने जाते हैं पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन

- नगरपालिका परिषद घर-घर कूड़ा उठाने के नाम पर 50 रुपये प्रति घर ले रही है। जब नगरपालिका के पास सफाई कर्मचारियों की अपनी फौज है तो फिर निजी स्तर से सफाई कराने और कूड़ा उठवाने का काम क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओम लॉन चौराहा से एकता सरोवर वाले मार्ग पर पैदल भी चल पाना मुश्किल है। गड्ढे बहुत हैं। पुलिया टूटी है। दो महीने पहले जिलाधिकारी के समक्ष मुद्दा उठाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं है।
नगरपालिका की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष उद्योग बंधु की बैठक में उठाया था लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए वह धरना देने पर मजबूर हुए हैं।
- संजीव मिश्र, जिलाध्यक्ष, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed