फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

सहकारी गन्ना समिति सचिव की बुखार से हालत बिगड़ी, भर्ती

Tue, 05 Nov 2019 08:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। बुखार से पीड़ित सीएचसी में लाए गए गांव धरमंगदपुर निवासी छोटे खां (65) में डेंगू के लक्षण पाए गए। सहकारी गन्ना समिति सचिव को डेंगू बुखार की आशंका पर गंभीर हालत में पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुखार का प्रकोप न थमने पर मंगलवार को एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में नगर में दवा का छिड़काव शुरू कराया। दिन में कीटनाशक और शाम को फॉगिंग का रोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुखार का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सहकारी गन्ना समिति सचिव टीएन त्रिपाठी की बुखार से हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में गन्ना समिति सचिव को जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी में मंगलवार को बुखार से पीड़ित लाए गए गांव धरमंगदपुर निवासी छोटे खां की जांच में डेंगू बुखार के लक्षण पाए गए। उनका सीरम जांच को बरेली प्रयोगशाला भेजा गया है। बुखार का प्रकोप न थमने पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने मंगलवार को अपनी मौजूदगी में नगर में कीटनाशक/ मच्छर नाशक का छिड़काव शुरू कराया। मंगलवार को नगर के वार्ड संख्या एक, चार, पांच और 17 छिड़काव किया गया। नगर पालिका के ईओ आरके भार्गव मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि पूरे नगर में दिन में कीटनाशक और शाम को फॉगिंग कराई जाएगी। इसका रोस्टर तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर में दिन में दो बार सफाई करवाई जा रही है। दूसरी शिफ्ट में सफाई कर्मचारी कहां सफाई कर रहे है। इसकी निगरानी को नगर पालिका कार्यालय के कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed