{"_id":"5e0b81758ebc3e8817372e69","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly390184943","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर चूका बीच की फ्री में सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर चूका बीच की फ्री में सैर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नए साल पर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पर्यटकों के लिए तोहफा दिया है। साल के पहले दिन चूका बीच का पर्यटक फ्री में सैर कर सकेंगे। पर्यटकों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं, पर्यटक अपने निजी वाहनों से मात्र 100 रुपये की एंट्री फीस चुकाकर चूका बीच की सैर कर सकेंगे। मगर यह सुविधा मात्र चूका गेट पर आने वाले पर्यटकों को ही मिल सकेगी। इसको लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने फरमान जारी भी कर दिया है।
टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज स्थित शारदा डैम से सटे एरिया में स्थापित पिकनिक स्पॉट चूका बीच पर्यटकों को खासा लुभा रहा है। चूका बीच आने वाले पर्यटकों के लिए वन निगम की गाड़ी को भारी भरकम धनराशि खर्च कर बुक कराना पड़ता है। निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। इधर नए साल का पहला दिन चूका बीच में बिताने की भी कई लोग योजना बना चुके हैं, लेकिन साल के पहले दिन चूका बीच का प्लान बना चुके पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि नए साल के पहले दिन बुधवार को निजी वाहनों के प्रवेश की पूरे दिन के लिए छूट दी है। इसमें चूका गेट पर आने वाले निजी वाहन मालिकों से इंट्री के नाम पर मात्र सौ रुपये की रसीद काटी जाएगी। रसीद कटने के बाद पर्यटक खुद के वाहन से चूका तक जा सकेंगे। इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बाइफरकेशन में भी रहेगी रौनक
नए साल के जश्न को लेकर चूका बीच की सभी छह हटें एक जनवरी तक एडवांस बुक हो चुकी है। वहीं बाइफरकेशन में नहरों का जाल भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए दूर दराज से आए पर्यटक बाइफरकेशन में हरी भरी वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे।