फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

शीतलहर की ठिठुरन के बीच न्यू ईयर का जश्न

Wed, 01 Jan 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। साल 2019 की विदाई और नए साल 2020 का स्वागत धूमधाम से किया गया। शीतलहर की ठिठुरन भी युवाओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। मंगलवार का असर खानपान पर जरूर दिखा लेकिन जोश में कोई कमी नहीं दिखी। देर रात तक शहर के कई होटलों में पार्टियां चलती रहीं। युवाओं ने डीजे की धुन पर धमाल मचाया। कोई परिवार के साथ नए साल के स्वागत को पहुंचा तो कोई दोस्तों संग न्यू ईयर मनाता दिखा। एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी गई। बड़ो का आशीष भी प्राप्त किया गया। कई प्रतिष्ठानों में भव्य सजावट की गई, जोकि देखते बन रहीं थी।
विज्ञापन

न्यू ईयर थीम पर सजे होटल
नये साल का स्वागत करने के लिए हर कोई खास इंतजाम कर रहा था। ऐसे में शहर का बाजार भी आम दिनों की अपेक्षा हटकर रहा। कुछ दुकानों पर सजावट की गई। अधिकांश नामचीन होटल आकर्षक ढंग से सजाए गए। होटलों में डीजे आदि के इंतजाम नहीं रहे। ऐसे में पार्टियां खानपान तक सीमित रही। लजीज व्यंजन भी बने, जिनको खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

गिफ्ट की खरीदारी भी आखिरी दिन बढ़ी
साल 2019 के आखिरी दिन कई दिनों ने सुस्त पड़ी गिफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड की खरीदारी ने भी तेजी पकड़ी। देर शाम तक दुकानों पर खरीदारी चलती रही। व्यापारी रवि शर्मा ने बताया कि बाजार पर आखिरी दिन कुछ असर पड़ा है। युवाओं में फ्लॉवर पॉट की डिमांड रही। बच्चे म्यूजिकल ग्रीटिंग, चॉकलेट पैक, टेडीवियर को पसंद करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुके भेंट कर दी नए साल की शुभकामनाएं
एक बार फिर फूलों के बुके पसंद किए गए। नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए लोग फूलों के बुके एक दूसरे को भेंट करते रहे। रोज वड्स बुके काफी पसंद किया गया। गुलाब, जलवेला, रजनीगंधा, फ्लॉवर के बुके भी पसंद किए गए।
मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल
नए साल के स्वागत और साल 2019 के अंतिम दिन मंदिरों मेें भी घंटे-घड़ियाल गूंजते रहे। मंगलवार का दिन होने पर बजरंग बली के भक्तों ने व्रत रखा। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। इसके अलावा गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। युवाओं से लेकर बुजुर्ग सभी इसमें देखे गए।

पुलिस रही अलर्ट, गश्त कर रखी नजर
न्यू ईयर पार्टी के नाम पर हुड़दंग न हो, इसके लिए पुलिस अलर्ट रही। शाम से ही सड़कों पर पुलिस बल नजर आने लगा। शहर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल की अगुवाई में पैदल भ्रमण किया गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते रहे। भारी पुलिस बल के साथ की गई गश्त के दौरान होटल, ढाबों पर शराब परोसे जाने पर भी कड़ी निगाह रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed