फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

गांवों में पहुंचे अफसर, पराली नहीं जलाने को किया जागरूक

Sat, 14 Dec 2019 09:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को ग्राम पंचायतों में बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें पराली/पताई जलाने से होने वाली हानियों के प्रति किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठकों में फसल अवशेष को न जलाने की अपील की गई। मनरेगा के तहत फसल अवशिष्ट प्रबंध के लिए तैयार की गई योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसान अपने खेत में गड्ढा तैयार कर कृषि अवशिष्ट को जैविक खाद में बदल सकेंगे। इसके लिए वेस्ट डीकंपोजर/ पूसा डीकंपोजर कैप्सूल/ घोल भी मनरेगा के तहत किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना में प्रति एकड़ धान की पराली एवं गेहूं की नरई के प्रबंधन के लिए 3640 रुपये और गन्ने की पताई प्रबंधन के लिए 2584 रुपये श्रमांश के रूप में मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने पूरनपुर की ग्राम पंचायत भवानीगंज, लोधीपुर मेें फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक किया। एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बीसलपुर की ग्राम पंचायत जसौली दिवाली, एसडीएम बीसलपुर ने गांव करमापुर माफी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने गांव बेहरी, बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बिलसंडा के गांव रामपुर में किसानों को फसल प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed