{"_id":"5df12f6e8ebc3e87de7dfba6","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3876980117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट डाक्टरों के मामलों की जांच को चार सदस्यीय पैनल गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट डाक्टरों के मामलों की जांच को चार सदस्यीय पैनल गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत होने और इलाज के दौरान लापरवाही के दर्ज चार केसों की जांच चार सदस्यीय पैनल करेगा। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने चार सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। जांच के बाद यह पैनल अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगा।
जिले में प्राइवेट डाक्टरों पर गलत तरीके से इलाज करने और इलाज के दौरान मरीज की मौत होने आदि के आरोप लगते आ रहे हैं। कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की गई है। इसको लेकर प्राइवेट डॉक्टरों में खासा रोष पनप रहा है। इसी के चलते सोमवार शाम से शहर के आईएमए डाक्टर सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। इसके चलते मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गईं थीं। मंगलवार को प्राइवेट डॉक्टरों ने डीएम वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपनी बात रखी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि बिना मेडिकल बोर्ड की जांच के किसी भी डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। डीएम ने इस मामले में जेडी अभियोजन से भी राय ली। मामले को गंभीरता से लेते डीएम ने सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को चार सदस्यीय पैनल गठित करते हुए प्राइवेट डॉक्टरों पर लगे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने चार सदस्यीय पैनल गठित कर दिया। इसमें एक फिजिशियन, एक सर्जन, एक एनेस्थेटिस्ट और एक विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल है। यह पैनल प्राइवेट डॉक्टरों से जुड़े चार मामलों की जांच करेगा। सीएमओ ने पैनल को जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देेश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राइवेट डॉक्टरों से जुड़े मामलों की जांच के लिए चार सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। जांच के बाद पैनल की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ