फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

बीसलपुर रोड पर पेड़ से टकराई कार, असम हाईवे पर पलटा ट्रक, छह घायल

Tue, 10 Dec 2019 06:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। हाईवों पर तेज रफ्तार कार एक बार फिर हादसों का सबब बनी। बीसलपुर रोड पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। काम में सवार पांच लोग घायल हो गए। दूसरी ओर असम हाईवे पर धान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। ट्रक चालक को छोड़ अन्य पांच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टरों से घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों पर हो रही कानूनी कार्रवाई के विरोध में आईएमए से जुड़े डॉक्टर सोमवार शाम को सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। डीएम वैभव श्रीवास्तव से मिले निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे बीसलपुर की तरफ से आ रही कार रुपुपर गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दावत में पीलीभीत आ रहे कार सवार बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनिया रामगुलाम निवासी नरेश कुमार (28) पुत्र मिढ़ईलाल, संदीप (30) पुत्र वीरेंद्र, अरविंद (32) पुत्र जयंती प्रसाद, विजय (32) और बिचपुरी गांव निवासी संजीव (35) पुत्र चंद्रसेन घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। 108 एंबुलेंस को बुला लिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.सीमा अग्रवाल ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को अलर्ट किया। कार में फंसे घायलों को पुलिस ने बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों का हालचाल लिया और उनको बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे असम हाईवे पर जराकोठी के पास धान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे तालाब में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक करनाल (हरियाणा) निवासी नेपाल सिंह घायल हो गए। उनका पीएचसी में इलाज कराया गया। ट्रक चालक ने बताया कि बिहार से धान लेकर वह करनाल जा रहे थे। हादसे की वजह ट्रक का गुल्ला टूटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed