फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

बाइक से गिरी महिला की दूसरी बाइक की टक्कर से मौत

Fri, 22 Nov 2019 04:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। भांजे के साथ बेटी के घर जा रही महिला चलती बाइक से गिर गई। वह उठकर संभल पाती कि इससे पहले पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जंगरोली आशा निवासी बेनीराम खेती करते हैं। गुरुवार रात उनकी पत्नी 47 वर्षीय रामकली अपने भांजे गंगाराम के साथ बाइक से बेटी सोमवती के घर अड़रायन गांव जाने को निकली। भिखारीपुर मार्ग पर भगा मोहम्मदगंज पुल के पास पहुंचते ही अचानक झटका लगने पर वह चलती बाइक से गिर गईं। इस बीच पीछे से आ रही एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी। भांजे ने बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह निकल गया। गंभीर रूप से घायल रामवती को परिजन इलाज के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार वाले जिला अस्पताल आ गए। जिला अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस आई। परिजन से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन की ओर से मामले में कानूनी कार्रवाई को अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed