फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

वकील हड़ताल पर, दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 05 Nov 2019 08:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। दिल्ली में निहत्थे वकीलों पर पुलिस फायरिंग के विरोध में मुख्यालय के वकील कलमबंद हड़ताल पर रहे। सभी ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। अदालती कामकाज ठप रहा। ट्रिब्यूनल के बाद तीन और अदालतों को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में भेजने के विरोध में बुधवार को भी मुख्यालय के वकील हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

सेंट्रल बार अध्यक्ष शिव शर्मा की मौजूदगी में मुख्यालय के वकीलों के संगठनों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि कचहरी से दूर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में पहले चुपके से मोटर वाहन दुर्घटना ट्रिब्यूनल को भेजा गया। अब सरकार के कहने पर जिला प्रशासन ने उसी स्थान पर तीन और अदालतों के लिए जगह चिह्नित कर ली है। साज-सज्जा के लिए सरकार से बजट मांगा है। अदालतें कचहरी से दूर जाने पर वादकारियों को असुविधा होगी। बैठक में कहा गया कि कोतवाली बीसलपुर, दियोरियाकलां के पुराने मुकदमों को सूची बनवाकर बीसलपुर मुंसिफ अदालत में भेजने की तैयारी हो रही है। अधिकारी सही बात नहीं बता रहे हैं। इसके विरोध में छह नवंबर को मुख्यालय के सभी वकील हड़ताल पर रहेंगे। दोपहर को जिला जज महताब अहमद से मिलेंगे। उसके बाद अगली रणनीति के लिए साढ़े 12 बजे संयुक्त बैठक होगी। प्रस्ताव की प्रतिलिपि अधिकारियों को भेज दी गई है। बैठक में किशन लाल, रामऔतार रस्तोगी, स्नेहलता तिवारी, अब्दुल जाहिद अंसारी, अश्वनी कुमार सिंह, महेंद्र मिश्र, अखिलेश शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, मोहतसिम मलिक, सुरेश चंद्र सक्सेना, अजेय कुमार सक्सेना, संजय कुमार सिंह, अरुण मिश्र, जेपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed