फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

कमलेश तिवारी की हत्या से गुस्साए हिंदू संगठन, हाईवे जाम

Sun, 20 Oct 2019 09:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या से गुस्साए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया। आए दिन हिंदुओं की हत्याएं होने से योगी सरकार पर सवाल खड़े किए और नारेबाजी की। हत्यारोपियों को फांसी और कमलेश तिवारी के परिजनों को 50 लाख मुआवजे की मांग की गई। आधा घंटे प्रदर्शन करने के बाद सीओ सिटी को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में कमलेश तिवारी की शुक्रवार को हुई हत्या की खबर कुछ ही देर में सोशल साइट्स पर आग की तरह फैल गई थी। इसके बाद से ही हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं में खासा आक्रोश पनप रहा था। सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर सवालिया निशान लगाया जा रहा था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हिंदू महासभा, शिवसेना, विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता विशाल टॉकीज में जमा हुए। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे पर पहुंचे। यहां जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। हिंदू महासभा के विनोद शर्मा ने कहा कि आए दिन भाजपा सरकार में हिंदुओं की हत्या की जा रही है। सरकार पूरी तरह से खामोश है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंगाल के कई प्रकरणों का भी हवाला दिया। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन चला। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। अंत में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। तब जाकर जाम खुल सका। शैली शर्मा, दीपक अग्रवाल, आकाश सक्सेना, आशीष लोधी, स्वतंत्र देवल, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदरसे में पशु हत्या का मामला भी उठाया
प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि आए दिन गोकशी की घटनाएं सामने आती है, जिनको दबा दिया जाता है। बीते दिनों एक मदरसे में पशु हत्या के मामले में भी प्रशासन की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही है। उन्होंने मदरसे में गोकशी का भी आरोप लगाया। इसको लेकर शासन से सख्त कार्रवाई की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed