फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in neureya pilibhit

सिर में लगी चोट से खून का थक्का जमने से हुई आशीष की मौत

Sun, 13 Oct 2019 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
others in neureya pilibhit
न्यूरिया (पीलीभीत)। खटीमा के आशीष गौरव की संदिग्ध मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर लगी चोट के बाद खून का थक्का जमने से मौत होना बताया गया है। शरीर पर आई कई अन्य चोटों को देखते हुए पुलिस तेज रफ्तार बड़े वाहन की टक्कर से हादसे में जान जाने की बात मान रही है, जबकि पिता ने मोबाइल बंद कर लापता हुए उसके दोस्त से पूछताछ करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। अब पुलिस आशीष के दोस्त की तलाश में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉक्टरों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के खटीमा थाना क्षेत्र के ग्राम जमौरा निवासी 32 वर्षीय आशीष गौरव पुत्र सिद्ध प्रकाश सक्सेना बुधवार रात करीब आठ बजे बाल कटवाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। बृहस्पतिवार शाम सात बजे वह टनकपुर हाईवे पर पिपरिया अगरू गांव के पास बेहोश मिला था। उसकी जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी। पिता ने पहले तो हादसे की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन बाद में साथ आए दोस्त के न मिलने पर हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम की शनिवार को रिपोर्ट मिली। उसके बाद पुलिस ने इस मामले को हादसा मान लिया। लेकिन उधर, पिता सिद्ध प्रकाश सक्सेना समेत अन्य परिजन शनिवार को थाना न्यूरिया पहुंचे। उन्होंने पुलिस ने आशीष के उस दोस्त से पूछताछ करने की मांग की। कहा कि अगर हादसा होता , फिर उसने अब तक परिजन को क्यों नहीं बताया? दोस्त का नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। स्थिति स्पष्ट करने के लिए उससे पूछताछ को जरूरी है। इंस्पेक्टर न्यूरिया बिरजाराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आशीष के सिर में लगी चोट से खून का थक्का जम गया। इसमें उसकी जान चली गई। पीएम रिपोर्ट में एक हाथ की हड्डी टूटी आई है। इसके अलावा भी शरीर पर घिसट और अन्य चोटें हैं। डॉक्टरों से सलाह ली गई है, जिसमें घटना को हादसा बताया जा रहा है। फिलहाल पिता की मांग पर आशीष के दोस्त की तलाश की जा रही है, ताकि इस घटना की सही तस्वीर सामने आ सके।
विज्ञापन

आशीष के सिर में चोट लगने के अलावा हाथ की हड्डी भी टूटी है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान हैं। इसे लेकर डॉक्टरों से राय ली जा रही है। किसी बड़े तेज वाहन से टकराने का अंदेशा है। दोस्त की भी तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। बिरजाराम, इंस्पेक्टर न्यूरिया थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed