फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in madhotanda pilibhit

सिंचाई विभाग ने बाइफरकेशन हेड किनारे रुकवाया वन चौकी का निर्माण

Sun, 19 Jan 2020 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
others in madhotanda pilibhit
माधोटांडा (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व की ओर से बाइफरकेशन हेड किनारे बनाई जा रही वन चौकी के काम को सिंचाई विभाग ने रुकवा दिया है। सीमांकन के बाद इसको सिंचाई विभाग ने अपने क्षेत्र में होना बताया। इससे दोनों विभाग आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग हेड वर्क्स खंड बाइफरकेशन कॉलोनी में नहरों का पूरा प्लेटफार्म बना है। इसमें नहरों की देखरेख के लिए तैनात कर्मचारियों का एक केबिन भी है। इसी केबिन के पूर्वी इलाके में टाइगर रिजर्व का जंगल है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने रविवार को इस जगह पर वन चौकी का पक्का निर्माण कराना शुरू किया। वन चौकी की नींव की खुदाई कराने का काम चल रहा था। इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अफसरों को लग गई। रविवार को सिंचाई विभाग के प्रभारी अवर अभियंता रोहित कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीमांकन इसका सीमांकन कराया तो निर्माणाधीन वन चौकी का एरिया सिंचाई विभाग की सीमा में निकला। सिंचाई विभाग के अभियंता ने वन चौकी का निर्माण तुरंत रुकवा दिया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बाइफरकेशन हेड के किनारे सिंचाई विभाग की नहरों का प्रमुख प्लेटफार्म है। इस जगह पर नहर के जरिए शारदा डैम में पानी भरा जाता है। शेष दो नहरों से प्रदेश के एक दर्जन जनपदों की लाखो एकड़ जमीन की सिंचाई होती है। इस जगह पर कोई और पक्का निर्माण कार्य बिना तकनीकी राय के नहीं कराया जा सकता। इसकी जानकारी विभाग के आला-अधिकारियों को दी गई। वन चौकी का निर्माण कार्य रुकने के बाद टाइगर रिजर्व भी हरकत में आ गया। बराही रेंज के रेंजर डीके गोयल ने बताया कि इसकी जानकारी विभागीय स्टाफ से मिली है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व ने बिना अनुमति नहरों के सिंचाई सिस्टम के हेड पर केबिन के पीछे एक चौकी का निर्माण शुरू कराया था। सीमांकन के बाद काम रुकवा दिया गया है। इस स्थान पर पक्का निर्माण बिना तकनीकी राय के नहीं करा सकते हैं। - रोहित कुमार, प्रभारी अवर अभियंता, सिंचाई विभाग हेड वर्क्स उप खंड बाइफरकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed