{"_id":"5d9f6d9c8ebc3e0173477f6b","slug":"others-in-jahanabad-pilibhit-pilibhit-news-bly3796485159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख और कार नहीं मिली तो दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख और कार नहीं मिली तो दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग न पूरी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को दस दिन पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को मायके आकर दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। रात आठ बजे के बाद थाना जहानाबाद पहुंचकर पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। जांच के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के पसियापुर मोहल्ले की निवासी हुमैरा बी पुत्री अजीम खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2017 को कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला डालचंद निवासी एक युवक से हुई थी। उसके एक साल का बेटा है। ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर मारपीट की गई। दस दिन पूर्व उसको बिना मांग पूरी किए वापस आने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे पति व अन्य ससुराल वाले मायके आए। आरोप है कि दो लाख रुपये और की मांग को लेकर मारपीट की। शोर पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। आरोप है कि इस बीच पति ने तीन तलाक दे दिया और फिर सभी ससुराल वाले चले गए। इंस्पेक्टर जहानाबाद उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।