फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in bilsanda pilibhit

टहलने निकले बुजुर्ग की वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 01 Jan 2020 06:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
others in bilsanda pilibhit
बिलसंडा (पीलीभीत)। घर से टहलने निकले बुजुर्ग को गांव से कुछ दूरी पर वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजन निजी वाहन से बुजुर्ग को सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन कार्रवाई से इंकार कर शव ले गए।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ईंटगांव निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह खेती करते थे। बुधवार सुबह सात बजे वह सोकर उठने के बाद रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले। बिलसंडा मार्ग पर गांव से 500 मीटर आगे पहुंचते ही किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल हालत में सड़क पर पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने परिवारवालों को दी। आननफानन में परिजन सुरेंद्र कुमार को निजी वाहन से सीएचसी बिलसंडा लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिजन ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उधर, बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में नए साल की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed