फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in amariya pilibhit

परिजन के सामने घर से कुत्ता उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 17 Oct 2019 06:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
others in amariya pilibhit
अमरिया (पीलीभीत)। अमरिया क्षेत्र में बाघ समेत पिछले एक माह से तेंदुआ की दहशत बरकरार है। तेंदुआ सूरजपुर गांव के आसपास चहलकदमी कर लगातार मवेशियों को निवाला बना रहा है। बुधवार रात आठ बजे खेतों में चहलकदमी करने वाला तेंदुआ एक घर में घुसा और परिजन के सामने ही कुत्ते पर हमला कर दिया। तेंदुए को भगाने के लिए परिजनों ने हो-हल्ला किया लेकिन तेंदुए पर कोई असर नहीं पड़ा। कुत्ते को मुंह में दबाकर पास के गन्ने में ले जाकर उसे निवाला बना लिया। सूचना के बाद डिप्टी रेंजर देव ऋषि ने टीम के साथ मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सूरजपुर फार्म स्वामी सर्वजीत ने बताया कि बुधवार रात आठ परिजन घर के आंगन में बैठे थे। इसी बीच खेतों की ओर से आया तेंदुआ दरवाजा खुला होने के चलते घर में घुस गया। आंगन के एक छोर पर बैठे कुत्ते पर हमला कर दिया। घर में तेंदुआ देख सभी के होश उड़ गए। खुद की सुरक्षा व कुत्ते बचाने के लिए परिजनों ने शोर शराबा और ड्रम बजाना शुरू किया, लेकिन सक्रिय तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर निकल भागा। पास के ही गन्ने के खेत में निवाला बना लिया। इसके बाद घटना की सूचना वन अफसरों के अलावा क्षेत्रीय वनकर्मियों को दी गई, लेकिन रात में कोई नहीं पहुंचा सका। दहशत के चलते परिजनों ने रात जागकर काटी। इधर गुरुवार सुबह वनकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही तेंदुए के पगचिह्न भी ट्रेस किए। फार्म स्वामी सर्वजीत ने बताया कि दो दिन पहले भी तेंदुए ने घर में घुसकर कुत्ते को निवाला बना लिया था। आसपास भी कई मवेशियों को तेंदुआ मार चुका है।
विज्ञापन

पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा विभाग
क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता और ग्रामीण का आक्रोश को ध्यान में रखते हुए विभाग अफसर गंभीर हुए है। डिप्टी रेंजर देव ऋषि ने बताया तेंदुए की हर स्थिति से अफसरों को अवगत कराया जा रहा है। अफसरों के निर्देश पर जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौका मुआयना किया गया। पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क किया जा रहा है। तेंदुए को पिंजरे में कैद करने की योजना बनाई जा रही है। - देव ऋषि, डिप्टी रेंजर, वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed