{"_id":"683b559672c15ac0810fa837","slug":"organizations-with-similar-names-came-face-to-face-program-postponed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137016-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मिलते-जुलते नाम के संगठन आए आमने-सामने, कार्यक्रम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मिलते-जुलते नाम के संगठन आए आमने-सामने, कार्यक्रम स्थगित
Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। हिंदू महासभा के नाम से एक अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम का अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। संगठन के नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर अफसरों से शिकायत की। विरोध को देखते हुए मौके पर दिन भर पुलिस फोर्स तैनात रही।
अखिल भारत हिंदू महासभा नाम के एक संगठन ने शनिवार को शहर के मुख्य बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने का एलान किया था। इसकी जानकारी होने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने उक्त संगठन को कथित और फर्जी बताते हुए कार्यक्रम के विरोध करने की बात कही।
इसकी जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हो गए। प्रशासन ने संगठन के कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई । इधर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता शहर में एक स्थान पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
उनका कहना था कि यदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया तो वह इसका कड़ा विरोध करेंगे। कार्यकर्ताओं के एकत्र होने की जानकारी पर इंस्पेक्टर क्राइम सर्वेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर को हटवाने की भी मांग की।