{"_id":"5744962b4f1c1bae7069153f","slug":"ordinance-on-bad-packing-the-notice-sent-to-the-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब पैकिंग पर आर्डिनेंस फैक्ट्री को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब पैकिंग पर आर्डिनेंस फैक्ट्री को भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 24 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्डिनेंस फैक्ट्री से पीलीभीत आते समय रास्ते से 100 कारतूसों के गायब होने के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रमुख सचिव (गृह), डीजीपी, डीएम-एसपी गाजियाबाद और बरेली को पत्र भेजकर घटना की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही डीएम ने कारतूसों की खराब पैकिंग पर आर्डिनेंस फैक्ट्री को नोटिस भेजा है।
शहर स्थित पंजाब गन हाउस द्वारा पुणे की खड़की स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री से कुछ दिन पूर्व 315 बोर के दो हजार कारतूस मंगवाए थे। इसमें 100 कारतूस रास्ते से गायब हो गए। गन हाउस स्वामी गुरचरन सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर उन्होंने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। अमर उजाला में इस खबर के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की है। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख सचिव (गृह), डीजीपी के अलावा गाजियाबाद और बरेली के डीएम-एसपी को भी मामले से अवगत कराया है। साथ ही जांच शुरू की है। घटना की जांच को पहुंचे एडीएम ने कारतूसों की पैकिंग को काफी घटिया स्तर का पाया है। गत्ता की पैकिंग को लगी स्ट्रिप ढीली थी जिसे आसानी से हटाया जा सकता है। इस पर डीएम ने इस घटना में प्रथम दृष्टया आर्डिनेंस फैक्ट्री की लापरवाही मानते हुए उसे नोटिस भेजा है।
जांच के बाद दर्ज होगी एफआईआर
यूं तो किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच किया जाना चाहिए, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में भी पुलिस और प्रशासन ढिलाई बरत रहा है। रिपोर्ट दर्ज करने से पहले मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने पर संभवत: दो दिन में रिपोर्ट दर्ज होने की उम्मीद है। दरअसल प्रशासन जांच में यह मालूम करने का प्रयास कर रहा है कि चूक कहां हुई और इसके लिए दोषी कौन हो सकता है।
विज्ञापन
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। गाजियाबाद और बरेली के डीएम-एसपी को भी घटना की जानकारी दी गई है। जांच पूरी कर दो दिन में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- मासूम अली सरवर, डीएम,पीलीभीत