फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Order to register fraud report against fake group

Pilibhit News: फर्जी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Wed, 12 Jul 2023 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Order to register fraud report against fake group
पीलीभीत। फर्जी समूह खोलकर धोखाधड़ी करने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार यादव ने थानाध्यक्ष माधोटांडा को 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


थाना माधोटांडा के ग्राम ढकिया ताल्लुक महाराजपुर के रॉबिन सरकार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके गांव के गुरुदास मंडल व अजीत ढाली ने नवजीवन स्वयं सहायता समूह खोलकर यह कहकर रुपये जमा कराए कि जमा धनराशि मय ब्याज के वापस कर देंगे। उसकी माता कल्याणी सरकार ने 1,36,060 रुपये, हेमासेन ने 1,24,000 रुपये, सीमा सरकार ने 1,39,612 रुपये, संजीत मंडल ने 90 हजार रुपये समूह के खातों में जमा किए। 10 अप्रैल 2023 को रुपये निकालने के लिए गए तो टालमटोल की जाने लगी। छानबीन की तो पता चला कि समूह न तो रजिस्टर्ड है और न किसी बैंक से संबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed