फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Order of the saint of Allah... Tehsildar office sealed

Pilibhit News: अल्लाह के वली का आदेश... सील कर दिया तहसीलदार कार्यालय

Wed, 08 Apr 2026 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Order of the saint of Allah... Tehsildar office sealed
कलीनगर। तहसीलदार कार्यालय में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब रोज की तरह दफ्तर खोलने पहुंचे कर्मचारियों की नजर गेट पर चस्पा एक कागज पर पड़ी। कागज पर लाल कलम से जो संदेश लिखा था, उसने कर्मचारियों को हैरत में डाल दिया। उस पर लिखा था यह अल्लाह के वली का आदेश है। तहसीलदार कार्यालय को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

पर्चे में अजीबोगरीब चेतावनियां भी लिखी गई थीं। उसमें कहा गया था कि पूर्ण पृथ्वी छोड़कर कहीं चले जाओ और जो भी व्यक्ति इस आदेश को पढ़ेगा, उसकी मृत्यु हो जाएगी।
विज्ञापन

पर्चे पर चार अप्रैल की तारीख अंकित थी। इसके साथ ही उसमें जुर्माना, सजा, रुपये और बैंक खाते जैसे शब्दों का भी उल्लेख किया गया था। इससे मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत हुआ। साथ यह भी लिखा गया कि फर्चा फाड़ने वाला मृत्युदंड का पात्र होगा। सुबह-सुबह इस तरह का संदेश देखकर कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। कुछ समय के लिए तहसील परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पर्चे को गेट से हटाया गया और कार्यालय को सामान्य रूप से खोलकर कामकाज शुरू कर दिया गया। तहसील प्रशासन का कहना है कि यह हरकत किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से रात के समय की गई प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्ट्या मामला किसी मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की शरारत लग रहा है, हालांकि जांच कराई जा रही है। फिलहाल, इस पर्चे को लेकर तहसील परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed