फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Opening an account in the committee 29 million farmers stranded

खाता न खुलने से समिति में  किसानों के 29 लाख फंसे

Tue, 24 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 24 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 चीनी मिल क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ किसानों के बैंक में खाते न खुलने के कारण उनके गन्ना मूल्य भुगतान के करीब 29 लाख रुपये समिति खाते में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ इंद्रपाल ने बताया कि उनकी मिल में लगभग 25 हजार किसान हैं। अधिकांश किसानों के खाते विभिन्न बैंक शाखाओं में हैं। किसानों के इन्हीं खातों में गन्ना मूल्य भुगतान भेजा जाता है। करीब डेढ़ सौ नए किसान ऐसे हैं, जिन्होंने पूरा सत्र गुजर जाने के बावजूद अब तक अपने खाते या तो किसी बैंक में खुलवाए ही नहीं अथवा खुलवाए हैं तो उसका खाता नंबर मिल को उपलब्ध नहीं कराया है, जिस कारण ऐसे किसानों का करीब 29 लाख रुपया गन्ना मूल्य भुगतान सहकारी गन्ना विकास समिति के खाते में फंसा हुआ है। सीसीओ ने यह भी बताया कि संबंधित किसानों से बार-बार बैंक खाता खुलवाकर खाता नंबर चीनी मिल अथवा समिति कार्यालय में जमा करने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन उन किसानों ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन किसानों ने 31 मई तक खाते नहीं खुलवाए तो उनके भुगतान के चेक कटवाकर उन्हें दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed