फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Only the prosperity of the farmer by the prosperity of the farmer: Dharampal

किसान की खुशहाली से ही देश की तरक्की: धर्मपाल

Sun, 17 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Sun, 17 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Only the prosperity of the farmer by the prosperity of the farmer: Dharampal
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
मंडी समिति में हुए किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन       
विज्ञापन

सम्मेलन में 21 किसानों को किया गया सम्मानित 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसान की खुशहाली ही देश की तरक्की है। इस मौके पर 21 किसानों को सम्मानित भी किया गया।  
मंडी समिति प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में संबोधन शुरू करने से पहले सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने राजनीति के इतिहास में गरीबों का मसीहा कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि कृषि प्रभावित होने से देश की अर्थ व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे किसानों नेे प्रधानमंत्री पर भरोसा करते हुए भारी बहुत से सरकार बनाई है। किसानों को भरोसा कभी भी तोड़ा नहीं जाएगा। वादा के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। कुछ अधिकारी सरकार का नाम बदनाम कर रहे हैं जिन्हें सुधरना होगा। जिससे किसानों के काम बिना रिश्वत के आसानी से हो सके। अगर अधिकारियों की किसानों के प्रति कार्यशैली नहीं सुधरी तो उनको सबक सरकार सिखाएगी। उत्तर प्रदेश मोदी के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए ही योगी सरकार बनाई गई। सम्मेलन में बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी डॉ. पंकज गंगवार ने भी संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिले के 21 किसानों को अच्छी खेती करने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चित्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने व संचालन अमित बाल्मीकि ने किया। इस मौके पर राकेश गुप्ता, प्रदीप नवरंग, इं पंकज राजपूत, राजेंद्र प्रसाद कश्यप, दिनेश पटेन, बुद्धसेन वर्मा, तुलाराम लोधी, अजय गोयल, दीपक जिंदल, चरनजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन


...अब भूमाफियों की खैर नहीं  
सिंचाई मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन पर भूमाफियों का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमाफियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर होटल, कॉप्लेक्स बना लिए है। ऐसे लोगों से जल्द ही जमीन खाली कराई जाएगी। जहां सरकारी जमीन पर गरीब झोपड़ी बनाकर रहा रहे है उनसे जुर्माना लेकर मालिकाना कह दे दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो खिंचते ही हो गई सफाई 
कार्यक्रम के तहत श्री गौरी शंकर मंदिर गेट पर सिंचाई मंत्री का झाडू़ लगाने का कार्यक्रम रखा गया। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद रहे। सिंचाई मंत्री के पहुंचे ही झाड़ू पकड़ा दी गई। जिससे मंत्री जी ने खानापूरी करते हुए फोटो खिंचवा कर कार्यक्रम निपटा दिया।  
--- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed