फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the orders of the Superintendent of Police, an FIR was lodged in a fraud case of Rs 1.39 crore.

Pilibhit News: एसपी के आदेश पर 1.39 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 19 Mar 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 19 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the Superintendent of Police, an FIR was lodged in a fraud case of Rs 1.39 crore.
घुंघचाई। जमीन की बिक्री करने के नाम पर एक करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने छह के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना बिसौली के गांव कोट भानपुर निवासी अनिकेत सिंह की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें उन्होंने बताया कि भाई और चाचा-चाची ने पंजाब के जिला अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव खियाला कला के मूल निवासी सरताज सिंह व रूपेंद्र कौर से घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधोपुर में स्थित 13. 84 एकड़ कृषि भूमि खरीदने का सौदा किया था।
विज्ञापन

एक करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपये विक्रेताओं के खाते में भेजे थे। साथ ही 61 लाख रुपये कई बार में नकद दिए थे। भूमि का बैनामा ऑनलाइन कराना तय हुआ। आरोपी बहाने बनाकर उपनिबंधक कार्यालय पूरनपुर से वापस चले गए। इस पर उसने व चाचा- चाची ने कई बार बुलाया। इसपर आरोपी पिछले साल सात जनवरी को आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रों पर सरतार सिंह व रूपेंदर कौर ने अपने हस्ताक्षर किए, लेकिन उनके देरी से आने के चलते बैनामा पंजीकृत नहीं हो सका। पिछले वर्ष 11 दिसंबर को आरोपियों ने कृषि भूमि का किसी अन्य को बैनामा करा दिया। इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने पूरी रकम वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक रुपये वापस नहीं किए गए।

आरोप लगाया कि सरताज सिंह, रूपेंदर कौर, कंवरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, निशान सिंह निवासी मजीठा फॉर्म कजरी निरंजनपुर व कुलवंत सिंह निवासी तपा खरोसा पूरनपुर ने मिलकर रकम हड़प ली। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed