{"_id":"66f6f0bca6350eb3d9031222","slug":"on-the-instructions-of-co-police-filed-a-report-of-dowry-harassment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123149-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज की दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज की दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी अमीना बेगम पुत्री मोहम्मद अली ने बताया कि उसका निकाह सात नवंबर 2020 को थाना जहानाबाद के गांव बिलई निवासी मोहम्मद अहसान से हुआ था। निकाह में पांच लाख की नकदी और बुलेट बाइक न मिलने से नाराज होकर वर पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन सारे वे विफल रहे। तीन दिन पूर्व वर पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह मायके में आकर रहने लगी। उसने कोतवाली पुलिस को तीन दिन पूर्व तहरीर दी।
कोतवाली पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने सीओ डॉ. प्रतीक दहिया को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि सीओ के निर्देश पर अमीना बेगम के पति मोहम्मद अहसान, ससुर अली अहमद , सास मुन्नी बेगम, देवर इसरार, रेहान, ननद परवीन, शाहीन, फरजाना, असमी, फराना और सानिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।