फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the first day of the month of Sawan, the Shiva temple resounded with chants

Pilibhit News: सावन माह के पहले दिन जयकारों से गूंजे शिव मंदिर

Fri, 11 Jul 2025 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
On the first day of the month of Sawan, the Shiva temple resounded with chants
जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्री और रवाना करते लोग स्रोत: स्वयं
पीलीभीत। भगवान भोलेनाथ की आराधना का पावन सावन माह शुक्रवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को तड़के से ही शिवमंदिर बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने विधि-विधान से भोलेनाथ की आराधना की। बेलपत्र, फूल-फल, भांग और धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कांवडियों की टोली बदायूं के कछला घाट और हरिद्वार रवाना हुईं।
विज्ञापन


शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने भोलेबाबा का विधि-विधान से पूजन किया। जल, दूध और गंगाजल से भोले बाबा का अभिषेक किया। भांग-धतूरा और फल अर्पित किए। पूजा-अर्चना का क्रम सुबह से देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। बदायूं के कछला घाट जा रहे कांवड़ियों की टोली ने भोले के दरबार में माथा टेका। कांवड़िये गंगाजल लाकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। वहीं शहर के दूधियानाथ मंदिर, अर्ध नारीश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बिलसंडा, पूरनपुर, बरखेड़ा व घुंघचाई क्षेत्र के मंदिरों में भी भक्तों ने भोलेबाबा की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
मठिया नाथ और गुलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
बीसलपुर। सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। नगर के मठिया नाथ और गुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह पांच बजे ही शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल, दूध चढ़ाकर बाबा की आराधना की। मनौतियां मानी। शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जाकर भजन-कीर्तन किए। संवाद
--
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना
पूरनपुर। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ रवाना हुआ। जत्थे में 24 श्रद्धालु शामिल हैं। सभी 17 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन कर 20 जुलाई को लौटेंगे।
श्रद्धालुओं को नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में बाबा राघव दास, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल, हरगोविंद बाजपेई, रविराज शर्मा, सौभाग्य खंडेलवाल, राजकुमार, मनोज वर्मा, गौरव पांडेय, सर्वेश स्वर्णकार आदि ने तिलक लगाकर और पटका पहनाकर जयकारों के साथ रवाना किया।
जत्थे में कालीचरन, श्रीप्रकाश बाजपेयी, परशुराम, राजेंद्र, रमेश मिश्रा, गोविंद वर्मा, राजेंद्र, संजीव वर्मा, हर्षित वर्मा, ओमप्रकाश, संचित, गोपी, आरोही, निशंत, गौरव, विक्की सहित 24 लोग शामिल हैं। संवाद
--

कांवड़ियों का जत्था बैजनाथ के लिए रवाना
बिलसंडा। सावन में बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए नगर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। नगर से 21 कांवड़ियों की टोली बिहार के बैजनाथ धाम के लिए प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में रवाना हुए। इससे पहले सभी कांवड़िये श्री कुंज आश्रम के गेट पर एकत्र हुए। जहां से लोगों ने उनको रवाना किया। कांवड़ यात्री 19 जुलाई को वापस आएंगे। इस दौरान योगेश चंद्र शर्मा, प्रतुल, अनुज पांडेय, आदर्श त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
--
दो दिन असम चौराहे से होगा बसों का संचालन

पीलीभीत। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दो दिन रोडवेज बसों का संचालन असम चौराहे से भी किया जाएगा। एआरएम पवन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार और सोमवार को रोडवेज बसों का संचालन असम चौराहे से होगा। नौगवां चौराहे पर भी बसों को नहीं रोका जाएगा। अन्य शहरों के जाने वाले सभी यात्री असम चौराहे पर पहुंचकर ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। संवाद
--
डीएम ने लिया कावड़ियों के रूट का जायजा

पीलीभीत। सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ नवीन मंडी परिसर पहुंचकर कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्थाएं देखीं। टिनशेड की सफाई, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश व्यवस्था का हाल जाना।

डीएम ने असम चौराहा से गौरीशंकर मंदिर तक के रूट पर पड़ने वाले टाइगर तिराहा, ईदगाह तिराहा, बस स्टेशन, बरेली गेट, ललित हरि चौराहा आदि प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत और नगर पालिका को कूड़ा निस्तारण व पेड़ों की छंटाई कराने के लिए कहा। उन्होंने ऊर्जा निगम को ढीले तार व खुले कटआउट सुधारने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए कहा। संवाद

जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्री और रवाना करते लोग स्रोत: स्वयं

जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्री और रवाना करते लोग स्रोत: स्वयं

जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्री और रवाना करते लोग स्रोत: स्वयं

जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्री और रवाना करते लोग स्रोत: स्वयं

जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्री और रवाना करते लोग स्रोत: स्वयं

जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्री और रवाना करते लोग स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed