{"_id":"68b5edb8efff13a36c025a08","slug":"on-the-first-day-of-medical-college-students-gave-anatomy-exam-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-143058-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में पहले दिन बच्चों ने दी एनाटॉमी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में पहले दिन बच्चों ने दी एनाटॉमी की परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षाएं देते एमबीबीएस के छात्र। मेडिकल कॉलेज
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में सोमवार से एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गईं। सोमवार को 100 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने कड़ी सुरक्षा में एनाटॉमी की परीक्षा दी। परीक्षा में मेडिकल छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।
स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पीलीभीत में एक सितंबर से मेडिकल छात्र-छात्राओं की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसको लेकर प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा द्वारा पूर्व में सारी तैयारियां की जा चुकी थीं।
सोमवार को मुख्य परीक्षक नियंत्रक डॉ. प्रेमचंद्र श्रीवास्तव की निगरानी में शारीरिक संरचना-़1 (एनाटॉमी) की परीक्षा छात्र-छात्राओं ने दी। कक्षाओं में परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं के बैठने की उचित दूरी व कड़ी सुरक्षा की गई। उप परीक्षा नियंत्रक पंकज केसवानी ने बच्चों के एडमिट कार्ड की जांच करते हुए परीक्षा शुरू कराई।
विज्ञापन
इस दौरान शासन के निर्देश पर बरेली के दो मेडिकल कॉलेज से आए पर्यवेक्षकों ने भी बारीकी से कॉलेज में परीक्षा स्थिति का जायजा लिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि कॉलेज में वर्तमान में 59 छात्र व 41 छात्राएं परीक्षाएं दे रहे हैं, जो शत प्रतिशत हैं। विद्यार्थियोंं के अनुसार पहली परीक्षा बेहतर रही।