{"_id":"624211bda0ab301894364e3e","slug":"on-opening-the-door-people-of-two-communities-came-face-to-face-the-police-reached-pilibhit-news-bly4796328160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा लगाने पर दो समुदायों के लोग आमने सामने, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजा लगाने पर दो समुदायों के लोग आमने सामने, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव कुर्रा में रविवार को दरवाजे लगाने के विवाद को लेकर दो समुदाय कुछ लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज शुरू हो गई। इसकी सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने संभ्रांत लोगों के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। गलत तरीके से लग रहे दरवाजे को भी पुलिस ने हटवा दिया।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव कुर्रा में रविवार को एक व्यक्ति गलत तरीके से दरवाजा लगाने लगा। इस पर दूसरे समुदाय के कुछ लोग भड़क गए। उनका कहना था कि इन लोगों का पहले से ही इधर निकास नहीं है। अब गलत तरीके से दरवाजा लगाया जा रहा है। मामला बढ़ा, तो गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों वर्ग के कुछ लोग आमने-सामने आ गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ सिटी और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर भारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस लाइन से भी फोर्स को गांव भेजा गया था। सीओ ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों से वार्ता की, तो दरवाजा गलत तरीके से लगाने की बात पुलिस को पता चली। इसी दौरान गांव दहगला के पूर्व प्रधान जसपाल सिंह भी वहां पहुंचे और और दोनों समुदाय के लोगों को समझाया। पुलिस अफसरों ने दरवाजे का लगना रुकवा दिया। हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव कुर्रा में एक समुदाय का एक व्यक्ति गलत तरीके से दरवाजा लगा रहा था। इसका विरोध हुआ। कुछ लोग आमने-सामने आ गए। गांव पहुंचकर दरवाजा हटवा दिया गया। दोनों समुदाय के लोगों को समझा दिया गया है। अब गांव में शांति का माहौल है।
विज्ञापन
- सुनील दत्त, सीओ सिटी