फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On July 22, 27 departments will plant more than 31 lakh saplings in the district

Pilibhit News: जिले में 22 जुलाई को 27 विभाग रोपेंगे 31 लाख से ज्यादा पौधे

Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
On July 22, 27 departments will plant more than 31 lakh saplings in the district
पीलीभीत। वन महोत्सव के तहत इस बार जिले में एक से सात जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया गया। तब बारिश न होने कारण पौधरोपण के लिए शासन की ओर से तारीख का एलान नहीं किया गया था। अब मानसून आने पर शासन ने पौधरोपण की तारीख तय कर दी है। इसके तहत जिले में 22 जुलाई को 27 विभागों की ओर से 31,34,175 पौधे रोपे जाएंगे। बाकी 5,77,525 पौधे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएफओ संजीव कुमार ने बताया पौधरोपण को लेकर सामाजिक वानिकी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। संबंधित विभागों को उनके लक्ष्य के अनुसार पौधे वितरित किए जा रहे हैं। शासन की ओर से पौधरोपण की तारीख तय कर दी गई है। 22 जुलाई को जिले को मिले लक्ष्य के सापेक्ष 31 लाख से अधिक पौधों को लगाया जाएगा। शेष पौधों को 15 अगस्त के दिन लगाया जाएगा। जिले को इस बार 37,11,700 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


विभागवार आवंटित पौधरोपण का लक्ष्य
वन एवं वन्य जीव प्रभाग को तीन लाख, पर्यावरण विभाग को 1.16 लाख, ग्रामीण विकास विभाग को 19.92 लाख, राजस्व विभाग को 16.70 लाख पंचायतीराज विभाग को 2.03 लाख, आवास विकास विभाग को 9000, औद्योगिक विभाग को 10000, नगर विकास को 36000, लोक निर्माण विभाग को 22000, जलशक्ति विभाग को 22000, रेशम विभाग को 23000, कृषि विभाग को 3.90 लाख, पशुपालन विभाग को 9000, सहकारिता विभाग को 8820, उद्योग विभाग को 17000, ऊर्जा विभाग को 6860, माध्यमिक शिक्षा को 12000, बेसिक शिक्षा को 20,000, टेक्निकल शिक्षा को 6000, उच्च शिक्षा को 31,000, श्रम विभाग को 5500, स्वास्थ्य विभाग को 14000, परिवहन विभाग को 5200, रेलवे विभाग को 16000, रक्षा विभाग को 9000, उद्यान विभाग को 245000 एवं गृह विभाग को 12320 का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed