{"_id":"589b523a4f1c1b8a5237a70e","slug":"on-hearing-of-the-death-of-her-fianc-was-hanging-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर की मौत की खबर सुन युवती ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर की मौत की खबर सुन युवती ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ जीने-मरने की कसमों को निभाते हुए एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मंगतेर की मौत का पता लगते ही युवती ने फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पिछले काफी समय से बंडा क्षेत्र के खंडपारी गांव निवासी आयुष्मान से प्रेमप्रसंग चल रहा था। कुछ महीने पहले दोनों फरार भी हुए, लेकिन परिवारवालों के बीच बातचीत के बाद दोनों अपने-अपने घर भेज दिए गए। इसके बाद दोनों की शादी तय कर दी गई। होली के बाद मार्च में उनकी शादी होनी थी। मंगलवार को जानकारी मिली कि आयुष्मान की गोली लगने से मौत हो गई है। इसके बाद बुधवार सुबह ही युवती के परिवार वाले आयुष्मान के घर निकल गए। इधर, घर के अपने कमरे में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही परिवारीजन रास्ते से ही घर लौट आए। पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है। संबंधित बलरामपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाबत चौकी पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन